राज्य जैव-विविधता पुरस्कार 2025 के लिए आवेदन आमंत्रित


जैव-विविधता पुरस्कार 2025 के लिए आवेदन आमंत्रित

प्रदेश में जैव-विविधता संरक्षण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड द्वारा राज्य स्तरीय वार्षिक जैव-विविधता पुरस्कार 2025 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इच्छुक अभ्यर्थी अपनी प्रविष्टियाँ 20 अप्रैल 2026 तक जमा कर सकते हैं।

विभिन्न श्रेणियों में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिनमें निम्न क्षेत्र शामिल हैं:

  • वन विभाग
  • कृषि
  • उद्यानिकी
  • पशुपालन
  • मत्स्य पालन
  • जल संसाधन

पात्रता में ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, नगर पंचायत, नगर पालिका एवं नगर निगम स्तर पर गठित जैव-विविधता प्रबंधन समितियाँ शामिल हैं।

पुरस्कार निम्न श्रेणियों में प्रदान किए जाएंगे:

  • संस्थागत (अशासकीय)
  • व्यक्तिगत (अशासकीय)
  • व्यक्तिगत (शासकीय)
  • पहुंच एवं लाभ साझा (अधिकतम अनुबंध एवं राशि)
  • श्रेष्ठ वनमंडल
  • श्रेष्ठ वनवृत्त

जैव-विविधता संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले इच्छुक प्रतिभागी अपनी प्रविष्टियाँ प्रस्तुत कर सकते हैं।

आवेदन का निर्धारित प्रारूप एवं अन्य जानकारी आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड की जा सकती है:
www.mpforest.gov.in/mpsbb




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे