23 सितंबर- अनुरा दिसानायके ने श्रीलंका के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

चुनाव जीतने के बाद अनुरा दिसानायके ने 23 सितंबर को श्रीलंका के राष्ट्रपति पद की शपथ ली। उन्होंने देश के 10वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह कोलंबो में राष्ट्रपति सचिवालय में हुआ। अनुरा दिसानायके ने मौजूदा राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे की जगह ली। श्रीलंका में यह पहली बार है, जब राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे दूसरी बार गिनती में साफ हुए क्योंकि पहले दौर की गिनती में किसी भी प्रत्याशी को 50% वोट नहीं मिले थे। 2022 के आर्थिक संकट के चलते बदलाव की उम्मीद कर रहे युवा वोटरों की मदद से अनुरा राष्ट्रपति बनने में सफल रहे हैं। पहले चरण में टॉप पर रहे दो प्रत्याशी नेशनल पीपुल्स पावर (NPP) के अनुरा कुमारा दिसानायके और समागी जन बालावेगया (SJB) के सजिथ प्रेमदासा के वोट की गणना दूसरी बार की गई। अनुरा कुमारा दिसानायके एक वामपंथी नेता हैं। अनुरा ने 6 बार श्रीलंका के पीएम रह चुके मौजूदा राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को हराया।

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल खरीदे-
MPSI –मध्यप्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर परीक्षा– मूल्य मात्र - 350 रु

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल मध्यप्रदेश पटवारी परीक्षा के लिए खरीदे-
2024 की परीक्षाओं हेतु 2023 की वार्षिकी E-Book मूल्य मात्र -350 रु





पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika July 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे