हॉलीवुड में बनी अनुजा ऑस्कर के लिए नामित


हॉलीवुड में बनी अनुजा ऑस्कर के लिए नामित

हाल ही में ऑस्कर नॉमिनेशन की लिस्ट जारी की गई है, जिसमें गुनीत मोंगा द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म ‘अनुजा’ ने बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म कैटेगिरी में अपनी जगह बनाई है। बाद में प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म से बतौर एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर जुड़ गईं।

आखिर क्या खास है इस शॉर्ट फिल्म में?

क्या कहती है इसकी कहानी? इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाली बाल कलाकार कौन? गुनीत मोंगा प्रोड्यूस शॉर्ट फिल्म ‘अनुजा’ की टक्कर कई देशों की शॉर्ट फिल्मों से थी। लेकिन आखिरकार ऑस्कर अवॉर्ड (97वें एकेडमी अवॉर्ड्स) के नॉमिनेशन में यह फिल्म पांच बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्मों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है। इसका कारण इसकी कहानी का खास और अलग होना रहा। साथ ही इस फिल्म में जिस लड़की सजदा पठान ने अनुजा की भूमिका निभाई है, उसकी कहानी भी इंस्पायर करने वाली है।

फिल्म ‘अनुजा’ की कहानी

फिल्म ‘अनुजा’ की कहानी, एक 9 साल की लड़की अनुजा (सजदा पठान) की है। वह दिल्ली में एक कपड़े की फैक्ट्री में काम करती है। वह एक बाल मजदूर है। अनुजा को अचानक स्कूल जाने का मौका मिलता है, लेकिन इसके बदले में उसे अपनी जिंदगी से जुड़ा एक अहम फैसला लेना पड़ता है। इस फैसले का असर अनुजा और उसकी बहन के भविष्य से जुड़ा है। यह शॉर्ट फिल्म दिल्ली में शूट की गई है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे