पहली भारतीय महिला वैज्ञानिक अन्नपूर्णी सुब्रमण्यम को 2026 का COSPAR विक्रम साराभाई मेडल



प्रो. अन्नपूर्णी सुब्रमण्यम को 2026 का COSPAR विक्रम साराभाई मेडल

2026 का COSPAR विक्रम साराभाई मेडल प्रो. अन्नपूर्णी सुब्रमण्यम (Annapurni Subramaniam) को प्रदान किया गया। वे यह सम्मान पाने वाली पहली भारतीय महिला वैज्ञानिक हैं। वे इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स (IIA), बेंगलुरु की निदेशक हैं और खगोल विज्ञान तथा अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए जानी जाती हैं।

यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उन्हें अंतरिक्ष विज्ञान एवं अनुसंधान में उत्कृष्ट योगदान तथा विकासशील देशों में अंतरिक्ष विज्ञान को आगे बढ़ाने में उनकी भूमिका के लिए दिया गया। यह मेडल COSPAR (Committee on Space Research) और ISRO (Indian Space Research Organisation) द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया जाता है। 2026 में यह सम्मान 46वीं COSPAR Scientific Assembly, फ्लोरेंस (इटली) के दौरान प्रदान किया गया।

डॉ. विक्रम साराभाई को भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम का जनक माना जाता है। उनके योगदान को सम्मान देने के लिए COSPAR विक्रम साराभाई मेडल का नाम रखा गया है।

ISRO (Indian Space Research Organisation) भारत की प्रमुख अंतरिक्ष एजेंसी है। इसकी स्थापना 15 अगस्त 1969 को हुई थी और इसका मुख्यालय बेंगलुरु, कर्नाटक में स्थित है। ISRO का उद्देश्य अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का उपयोग देश के विकास और वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए करना है।

COSPAR (Committee on Space Research) एक अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक संगठन है, जिसकी स्थापना 1958 में हुई थी। इसका मुख्य उद्देश्य अंतरिक्ष अनुसंधान को बढ़ावा देना और विभिन्न देशों के वैज्ञानिकों के बीच अंतरराष्ट्रीय सहयोग को प्रोत्साहित करना है। COSPAR का मुख्यालय पेरिस, फ्रांस में स्थित है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika July 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे