फ्रेंच ओपन 2025: अल्कारेज ने जीता 5वां ग्रैंड स्लैम


फ्रेंच ओपन 2025: अल्कारेज ने जीता 5वां ग्रैंड स्लैम

नई दिल्ली. दुनिया के नंबर-2 टेनिस खिलाड़ी स्पेन के कार्लोस अल्कारेज ने फ्रेंच ओपन 2025 में मेन्स सिंगल्स खिताब जीत लिया। 8 जून (रविवार) को रोलां गैरां (के फिलिप चैटरियर कोर्ट पर खेले गए फाइनल में कार्लोस अल्कारेज ने वर्ल्ड नंबर-1 जैनिक सिनर को 4-6, 6-7 (4), 6-4, 7-6 (3), 7-6 (2) से हराया।

अल्कारेज ने लगातार दूसरे साल फ्रेंच ओपन में मेन्स सिंगल्स खिताब अपने नाम किया है। वहीं, इटली के जैनिक सिनर का फ्रेंच ओपन जीतने का सपना इस साल पूरा नहीं हो पाया। सिनर पहली बार फ्रेंच ओपन फाइनल में पहुंचे थे।

अल्कारेज की यह जीत उनके करियर का पांचवां ग्रैंड स्लैम है, और उन्होंने महज 22 साल की उम्र में यह बड़ी उपलब्धि हासिल की। यह मुकाबला दोनों खिलाड़ियों की शानदार कौशल और धैर्य का बेहतरीन उदाहरण था।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika July 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे