16 अक्टूबर- अखिल श्योराण ने ब्रॉन्ज पर लगाया निशाना, भारत ने जीता दूसरा मेडल

भारत की राजधानी नई दिल्ली में आईएसएसएफ वर्ल्ड कप फाइनल खेला जा रहा है जिसमें 16 अक्टूबर को भारतीय निशानेबाज अखिल श्योराण ने मेडल अपने नाम किया। अखिल ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता। इस तरह ये मेडल निराशाओं से भरे इस साल में अखिल के लिए एक राहत लेकर आया। दरअसल, बागपन के रहने वाले अखिल श्योराण के लिए ये साल काफी निराशाजनक रहा है। उन्होंने पिछले साल बाकू में वर्ल्ड चैंपियनशिप के दौरान पेरिस ओलंपिक का कोटा हासिल किया था लेकिन फिर उन्हें नई दिल्ली और भोपाल में ओलंपिक सिलेक्शन ट्रायल के दौरान चोट लग गई। इस वजह से वह पेरिस नहीं जा सके और उनका ओलंपिक मेडल जीतने का सपना टूट गया।

उन्होंने पेरिस ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट चीन के लियू युकुन को पछाड़ते हुए ये मेडल जीता। हंगरी के इस्तवान पेनी ने कर्णी सिंह रेंज में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। अखिल के अलावा अन्य भारतीय शूटरों ने निराश किया। भारत ने दूसरा मेडल डाला। वहीं, इस्तवान पेनी ने फाइनल में 465.3 अंक हासिल किए।

इससे पहले अखिल ने क्वालीफिकेशन राउंड में 589 के स्कोर के साथ छठा स्थान हासिल किया था और आठ निशानेबाजों के फाइनल में जगह बनाई थी।। स्पर्धा में हिस्सा ले रहे दूसरे भारतीय शूटर चैन सिंह 592 के स्कोर के चौथे स्थान पर रहे। हालांकि फाइनल में वह सातवें स्थान पर रहे। महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन्स क्वालीफिकेशन में हांगझोउ एशियन गेम्स की टीम स्पर्धा की ब्रॉन्ज मेडल विजेता आशी 587 के स्कोर के साथ नौवें स्थान पर रहीं। निश्चल 585 के स्कोर के साथ 10वें स्थान पर रहीं।

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल खरीदे-
MPSI –मध्यप्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर परीक्षा– मूल्य मात्र - 350 रु

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल खरीदे-
MPPSC -राज्य सेवा परीक्षा–पेपर I सामान्य अध्ययनमूल्य मात्र - 500 रु

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल मध्यप्रदेश पटवारी परीक्षा के लिए खरीदे-
2024 की परीक्षाओं हेतु 2023 की वार्षिकी E-Book मूल्य मात्र -350 रु

p>प्रतियोगिता निर्देशिका–मध्यप्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए खरीदे-
2024 की परीक्षाओं हेतु 2025 की वार्षिकी E-Book मूल्य मात्र -350 रु





पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे