एअर इंडिया में 100 से अधिक नियम उल्लंघन - DGCA की चेतावनी


एअर इंडिया में 100 से ज्यादा नियम उल्लंघन - DGCA की चेतावनी

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA), जो विमानों की सुरक्षा की निगरानी करता है, ने टाटा समूह की एअर इंडिया में कई गंभीर खामियों का खुलासा किया है।

समाचार एजेंसी PTI के सूत्रों के अनुसार, इन खामियों में पायलटों और केबिन क्रू की ट्रेनिंग, उनके आराम और ड्यूटी के नियम, और उड़ान संचालन से जुड़े लगभग 100 प्रकार के उल्लंघन शामिल हैं। जबकि Reuters के अनुसार यह संख्या 51 है।

इनमें से 7 गड़बड़ियों को 'लेवल-1' श्रेणी में रखा गया है, जो सबसे गंभीर सुरक्षा जोखिम हैं। एअर इंडिया को इन्हें 30 जुलाई तक सुधारने के लिए कहा गया है। शेष 44 खामियों को 23 अगस्त तक सुधारने का निर्देश दिया गया है।

हालांकि अभी तक इन खामियों की पूरी सूची सार्वजनिक नहीं की गई है। एअर इंडिया ने एक बयान में इन ऑडिट निष्कर्षों को स्वीकार किया है और कहा है कि वे नियत समय में DGCA को अपना उत्तर देंगे।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे