अग्निवीर भर्ती रैली के परिणाम घोषित


अग्निवीर भर्ती रैली के परिणाम घोषित

महू सेना भर्ती कार्यालय द्वारा नवंबर-दिसंबर में इंदौर में आयोजित भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती रैली के विभिन्न पदों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।

इस भर्ती प्रक्रिया में उज्जैन और इंदौर संभाग के 15 जिलों के उम्मीदवार शामिल हुए थे।

परिणाम 25 मई को जारी किए गए और यह भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं: www.joinindianarmy.nic.in

सभी सफल उम्मीदवारों को 28 मई सुबह 7 बजे सेना भर्ती कार्यालय महू में सभी मूल दस्तावेजों के साथ प्रारंभिक निर्देशों हेतु उपस्थित होना होगा।

सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक ने बताया कि भारतीय सेना में चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और केवल योग्यता के आधार पर चयन किया जाता है।

उम्मीदवारों को दलालों और फर्जी लोगों से सावधान रहने की सलाह भी दी गई है।

किसी भी प्रकार की जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार सेना भर्ती कार्यालय महू (मध्यप्रदेश) के दूरभाष क्रमांक 7648815570 पर संपर्क कर सकते हैं।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika July 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे