24 जुलाई –वर्ल्ड पासपोर्ट रैंकिंग में भारत 82वें पायदान पर

हेनली एंड पार्टनर्स ने दुनिया के सबसे पावरफुल पासपोर्ट की रैंकिंग जारी कर दी है। इस लिस्ट में भारत को 82वां स्थान मिला है। पासपोर्ट रैंकिंग साल में दो बार जनवरी और जुलाई में जारी की जाती है।पासपोर्ट रैंकिंग साल में दो बार जनवरी और जुलाई में जारी की जाती है।इस लिस्ट के मुताबिक सिंगापुर का पासपोर्ट दुनिया में सबसे ताकतवर पासपोर्ट है।

इस साल जनवरी में जारी हुए इंडेक्स के मुकाबले भारत की रैंकिंग में 3 पायदान का इजाफा हुआ है।भारत के पासपोर्ट पर 58 देशों में वीजा फ्री एंट्री है। इस लिस्ट में पहला स्थान सिंगापुर के पासपोर्ट को मिला है, जिस पर 195 देशों में वीजा फ्री एंटी है।दूसरे स्थान पर जापान के साथ फ्रांस, इटली, जर्मनी और स्पेन है जहां के पासपोर्ट से 192 देशों में वीजा फ्री यात्रा की जा सकती है।191 देशों में फ्री वीजा एंट्री के साथ ऑस्ट्रिया, फिनलैंड, आयरलैंड, लक्समबर्ग, नीदरलैंड, साउथ कोरिया और स्वीडन तीसरे स्थान पर रहे।

ये रैंकिंग इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के डाटा के आधार पर जारी की गई है। पाकिस्तान की पासपोर्ट रैंकिंग 100 है, यहां के नागरिक 33 देशों में वीजा फ्री ट्रैवल कर सकते हैं।10 महीनों से हमास के साथ युद्ध लड़ रहे इजराइल की पासपोर्ट रैंकिंग 18 है। अफगानिस्तान का पासपोर्ट 103वीं रैंक के साथ दुनिया का सबसे कमजोर पासपोर्ट है।

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल खरीदे-
MPPSC -राज्य सेवा परीक्षा–पेपर I सामान्य अध्ययनमूल्य मात्र - 500 रु





पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे