93 वर्षीय पानी देवी 90 की उम्र में इंडोनेशिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी


93 वर्षीय पानी देवी 90 की उम्र में इंडोनेशिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी

21 मार्च को राजस्थान प्रदेश के बीकानेर जिले की रहने वाली 93 वर्षीय पानी देवी ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। पानी देवी के हौसले और जज्बे के किस्से आजकल देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब चल रहे हैं। बीकानेर जिले की रहने वाली पानी देवी ने इससे पहले भी नेशनल और स्टेट प्रतियोगिताओं में 6 गोल्ड मेडल जीत रखे हैं। पिछले वर्ष पुणे में आयोजित 44वीं नेशनल मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2024 में तीन गोल्ड मेडल जीतकर उन्होंने बीकानेर का नाम रोशन किया था।

इस साल बैंगलुरू में 4 से 9 मार्च तक आयोजित 45वीं मास्टर एथलेटिक्स नेशनल चैंपियनशिप में भी पानी देवी ने हिस्सा लिया था और तीन गोल्ड मेडल जीतकर संपूर्ण देश में बीकानेर का नाम रोशन किया। पानी देवी की यह उपलब्धि यह साबित करती है कि उम्र केवल एक संख्या है, और समर्पण और मेहनत से किसी भी उम्र में सफलता प्राप्त की जा सकती है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे