9 साल के आरित ने कार्लसन को ड्रॉ पर रोका


9 साल के आरित ने नंबर-1 कार्लसन को ड्रॉ पर रोका

भारत के 19 साल के गुकेश के बाद अब 9 साल के आरित कपिल ने वर्ल्ड नंबर-1 मैग्नस कार्लसन के साथ ड्रॉ खेला है। दिल्ली के आरित ने कार्लसन को ऑनलाइन शतरंज टूर्नामेंट ‘अर्ली टाइटल्ड ट्यूसडे’ में ड्रॉ पर रोक दिया।

आरित ने पांच बार के वर्ल्ड चैंपियन कार्लसन के हर मूव का शानदार जवाब दिया और उन्हें पूरी तरह हार की स्थिति में पहुंचा दिया था। हालांकि, मैच के आखिरी पलों में आरित के पास समय बहुत कम बचा था। सिर्फ कुछ सेकंड बचे होने के कारण वह अपनी बढ़त को जीत में नहीं बदल सके और मुकाबला ड्रॉ हो गया।

गुकेश से हार के बाद कार्लसन ने दिखाया गुस्सा

हाल ही में डी गुकेश से हारने के बाद कार्लसन ने चेस बोर्ड पर गुस्सा दिखाया था। उन्होंने सारे मोहरे गिरा दिए और चेस रूम से बाहर चले गए थे।

उल्लेखनीय है कि आर प्रग्गनानंदा भी 16 वर्ष की उम्र में कार्लसन को हरा चुके हैं। भारत के युवा खिलाड़ी अब विश्व स्तर पर शतरंज की दुनिया में छा रहे हैं।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे