29 अगस्त अनुभव पुरस्कार-2024

7वां अनुभव पुरस्कार समारोह 28 अगस्त, 2024 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया गया था। इस समारोह में 33 प्रतिशत महिला पुरस्कार विजेताओं का उच्चतम प्रतिनिधित्व देखने को मिला, जो शासन में उनकी बढ़ती भूमिका को प्रदर्शित करता है।

'अनुभव' पोर्टल को सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारियों के अथक योगदान को दर्शाने और पहचानने के लिए एक मंच के रूप में मार्च 2015 में शुरू किया गया था।

यह अभिनव परियोजना सेवानिवृत्त सिविल सेवकों को उनकी सेवा के वर्षों के दौरान प्राप्त अनुभवों और अंतर्दृष्टि का दस्तावेजीकरण करने के लिए प्रोत्साहित करती है। इस पहल का प्राथमिक उद्देश्य ज्ञान और बुद्धिमत्ता का एक समृद्ध भंडार बनाना है जो भविष्य के प्रशासनिक सुधारों एवं सुशासन कार्यप्रणालियों के लिए आधारशिला के रूप में काम कर सकेगी। यह उन्हें विभिन्न सरकारी नीतियों की प्रभावशीलता बढ़ाने में उनके योगदान से संबंधित जानकारी भी प्रदान करेगा। अनुभव पुरस्कार 2024 ने सबसे प्रभावशाली और व्यावहारिक प्रस्तुतियां स्वीकार करके उत्कृष्ट योगदान को सम्मानित किया।

5 अनुभव पुरस्कार और 10 निर्णायक मंडल प्रमाणपत्रों वाले पुरस्कारों ने विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट योगदान को मान्यता दी है। इसकी श्रेणियों में प्रशासनिक कार्य, सुशासन, अनुसंधान, प्रक्रियाओं का सरलीकरण, लेखा, क्षेत्र कार्य योगदान और कार्य सुधार के लिए रचनात्मक प्रतिक्रिया शामिल हैं।

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल खरीदे-
MPSI हल प्रश्न पत्र एवं मॉडल प्रश्नपत्र - मूल्य मात्र -20 रु





पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे