25 मई 2026 करेंट अफेयर्स | दैनिक समसामयिकी प्रश्नोत्तर
25 मई 2026 करेंट अफेयर्स
1. अंतर्राष्ट्रीय गुमशुदा बाल दिवस कब मनाया गया?
उत्तर: 25 मई
2. मई 2026 में केरल विधानसभा के 25वें अध्यक्ष के रूप में किसे चुना गया है?
उत्तर: तिरुवंचूर राधाकृष्णन
3. RBI ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए केंद्र सरकार को कितने लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड लाभांश देने की मंजूरी दी है?
उत्तर: 2.87 लाख करोड़ रुपये
4. भारत का पहला एक्सचेंज ट्रेडेड वेदर डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट RAINMUMBAI किस संस्था द्वारा लॉन्च किया गया है?
उत्तर: NCDEX
5. भारतीय नौसेना के लिए हुगली नदी से लॉन्च किए गए पहले NGOPV का नाम क्या है?
उत्तर: संघमित्रा
6. वर्ष 2026 में IGU सदर्न इंडिया जूनियर बॉयज गोल्फ चैंपियनशिप का खिताब किसने जीता है?
उत्तर: विहान जैन (हरियाणा)
7. भारत ने किस अफ्रीकी देश के विश्व व्यापार संगठन (WTO) में शामिल होने का समर्थन करते हुए द्विपक्षीय परिग्रहण प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए हैं?
उत्तर: इथियोपिया
8. नमूना पंजीकरण प्रणाली बुलेटिन 2024 के अनुसार भारत के किस राज्य में शिशु मृत्यु दर सबसे कम दर्ज की गई है?
उत्तर: केरल
9. मई 2026 में तुलसी गबार्ड ने किस देश के राष्ट्रीय खुफिया निदेशक पद से इस्तीफा दिया है?
उत्तर: अमेरिका
10. सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने तथा ईंधन बचत के लिए 'मेट्रो मंडे' नामक जन-पहल की शुरुआत कहाँ की गई है?
उत्तर: दिल्ली
11. किस भारतीय धावक ने 100 मीटर दौड़ मात्र 10.09 सेकंड में पूरी कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है?
उत्तर: गुरिंदर वीर सिंह
12. गृह मंत्री अमित शाह ने देश की 6,000 किलोमीटर लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा को अभेद्य बनाने के लिए किस महत्वाकांक्षी परियोजना की घोषणा की है?
उत्तर: स्मार्ट बॉर्डर प्रोजेक्ट