22 सितंबर- चिरंजीवी गिनीज बुक में दर्ज हुए।

22 सितंबर को मेगास्टार चिरंजीवी का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल दर्ज हो गया। यह सम्मान उन्हें 45 साल के करियर में 156 फिल्मों के 537 गानों में 24 हजार डांस मूव्स करने के लिए मिला। एक्टर आमिर खान ने उन्हें इस अवॉर्ड से सम्मानित किया। चिरंजीवी ने 1979 में फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म पुनधिरल्लु से की थी। हालांकि बापू के डायरेक्शन में बनी फिल्म माना वूरी पांडवुलु उनकी पहली रिलीज थी।1982 में रिलीज हुई 'इंटलो रामय्या वीडिलो कृष्णय्या' जैसी हिट फिल्म से उन्होंने लीड रोल करना शुरू कर दिया था। 1983 में रिलीज हुई फिल्म कैदी ने चिरंजीवी को रातों-रात एक बड़ा सुपरस्टार बना दिया। तभी से चिरंजीवी को मेगास्टार चिरंजीवी का टैग मिला। चिरंजीवी ने 2008 में आंध्रप्रदेश में एक राजनीतिक दल प्रजा राज्यम पार्टी की शुरुआत की थी। पार्टी लॉन्च के समय उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय उनकी पार्टी का मुख्य एजेंडा है। 2009 के आम चुनाव में पार्टी ने आंध्रप्रदेश विधानसभा की 294 सीटों में से 18 सीटों पर जीत हासिल की थी। 6 फरवरी 2011 को चिरंजीवी की प्रजा राज्यम पार्टी का भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में विलय हो गया। इस विलय के बाद 28 अक्टूबर 2012 को उन्होंने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली और उन्हें टूरिज्म मिनिस्टर बनाया गया।

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल खरीदे-
2024 की परीक्षाओं हेतु 2023 की वार्षिकी E-Book मूल्य मात्र -50रु

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल खरीदे-
MPSI हल प्रश्न पत्र एवं मॉडल प्रश्नपत्र - मूल्य मात्र -20 रु

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल खरीदे-
MPSI –मध्यप्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर परीक्षा– मूल्य मात्र - 350 रु





पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे