21 जून-विश्व योग दिवस पर मप्र में श्री अन्न संवर्धन अभियान का शुभारंभ किया।

विश्व योग दिवस के खास मौके पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने श्री अन्न संवर्धन अभियान का रीवा में शुभारंभ किया। इस मौके पर शुक्ला ने किसानों को श्री अन्न के बीज वितरित भी किए। योग दिवस के खास मौके पर डिप्टी सीएम ने कहा कि प्राचीन काल में हम मोटे अनाज खाते थे, जिसकी वजह से हम स्वस्थ रहते थे, हमें बीमारियां कम घेरा करती थीं। बदलते वक्त के साथ हमारा खान-पान बदल गया। एक बार हमें फिर वापस उसी तरफ लौटना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मोटे अनाज के संवर्धन के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

विश्व योग दिवस के अवसर पर श्री अन्न (मोटे अनाज) संवर्धन अभियान का पूरे में भी शुभारंभ किया गया है। इस मौके पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मोटे अनाज को अपने दैनिक जीवन में खानपान में शामिल करें। प्राचीन काल में जब हमारे देश में मोटे अनाज ज्वार, बाजरा, मक्का नियमित रूप से भोजन में शामिल किया जाता था, तब लोग कम बीमार पड़ते थे। उन्होंने कहा कि हमारा देश श्री अन्न का सबसे बड़ा उत्पादक देश है, और बड़ी मात्रा में श्री अन्न का निर्यात किया जा रहा है।

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल खरीदे-
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा-2024 - मूल्य मात्र -300 रु





पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika July 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे