20 सितंबर- ध्रुवी पटेल ने मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2024 का खिताब जीता।

अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2024’ घोषित किया गया है. मिस इंडिया वर्ल्डवाइड भारत से बाहर आयोजित की जाने वाली सौंदर्य प्रतियोगिता है. ध्रुवी हिंदी फिल्मों में अभिनेत्री और संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) की दूत बनना चाहती हैं. न्यूजर्सी के एडिसन में मिस इंडिया वर्ल्डवाइड का ताज पहनाए जाने के बाद ध्रुवी ने कहा, 'मिस इंडिया वर्ल्डवाइड का खिताब जीतना अभूतपूर्व सम्मान है. यह ताज से कहीं बढ़कर है. ये मेरी विरासत, मेरे मूल्यों और वैश्विक स्तर पर दूसरों को प्रेरित करने का अवसर प्रदान करता है'. सूरीनाम की लीजा अब्दोएलहक ‘फर्स्ट रनरअप' रहीं, जबकि नीदरलैंड की मालविका शर्मा को ‘सेकंड रनरअप' घोषित किया गया. मिसेज की श्रेणी में त्रिनिदाद और टोबैगो की सुआन मुटेट विजेता रहीं. स्नेहा नांबियार ‘फर्स्ट रनरअप' और ब्रिटेन की पवनदीप कौर ‘सेकंड रनरअप' रहीं. किशोरियों की ‘टीन' श्रेणी में ग्वाडेलोप की सिएरा सुरेट को ‘मिस टीन इंडिया वर्ल्डवाइड' का ताज पहनाया गया. नीदरलैंड की श्रेया सिंह और सूरीनाम की श्रद्धा टेड जो क्रमश: ‘फर्स्ट' और ‘सेकंड रनरअप' घोषित की गईं. सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन न्यूयॉर्क की ‘इंडिया फेस्टिवल कमेटी' द्वारा किया जाता है और इसका नेतृत्व भारतीय-अमेरिकी नीलम और धर्मात्मा सरन ने किया. इस वर्ष यह 31वीं सौंदर्य प्रतियोगिता थी.

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल खरीदे-
MPSI –मध्यप्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर परीक्षा– मूल्य मात्र - 350 रु

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल खरीदे-
MPPSC -राज्य सेवा परीक्षा–पेपर I सामान्य अध्ययनमूल्य मात्र - 500 रु





पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे