18 सितंबर- इंडिया वाटर वीक 2024 का आयोजन नई दिल्ली में हुआ।

सचिव मप्र लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री पी. नरहरि ने भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित 8वें इंडिया वाटर वीक 2024 में हिस्सा लिया। इस प्रतिष्ठित आयोजन में सचिव श्री नरहरी ने जल प्रबंधन, सतत विकास और स्वच्छ पेयजल उपलब्धता के विषय में अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर सचिव श्री नरहरि ने जल संरक्षण और प्रबंधन के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा, "हमारा विभाग जल संरक्षण की दिशा में प्रभावी कदम उठा रहा है। समाज के हर वर्ग तक स्वच्छ जल की उपलब्धता सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है और इसके लिए हमें सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है।"उन्होंने विभाग की प्रमुख योजनाओं और परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी। इंडिया वाटर वीक 2024 एक प्रमुख मंच है, जहां नीति निर्माताओं, विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं के बीच जल प्रबंधन के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और उपायों पर विचार-विमर्श किया जाता है। 8वां इंडिया वाटर वीक 2024 में आयोजित प्रदर्शनी में मध्यप्रदेश के द्वारा भी लगाये गए स्टाल का सचिव श्री पी. नरहरि,प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश जल निगम श्री वी. एस. चौधरी कोलसानी एवं प्रमुख अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री के.के. सोनगरिया ने अवलोकन किया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की ओर से इस आयोजन में की गई सहभागिता ने जल प्रबंधन के क्षेत्र में विभाग की प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है।

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल खरीदे-
MPSI –मध्यप्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर परीक्षा– मूल्य मात्र - 350 रु





पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika July 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे