14 अक्टूबर-अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कारों की घोषणा, सम्मान संयुक्त रूप से चुना गया है ?

अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार इस वर्ष यह पुरस्कार डेरॉन ऐसमोग्लू साइमन जॉनसन और जेम्स ए. रॉबिन्सन को दिया गया है। तीनों अर्थशास्त्रियों को किसी देश की समृद्धि के लिए सामाजिक संस्थाओं के महत्व को रेखांकित करने के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। इससे पहले विभिन्न क्षेत्रों के लिए नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की जा चुकी है। संपन्नता पर शोध करने वाले तीन अर्थशास्त्रियों को अर्थशास्त्र का नोबेल। डेरन एसमोगलू, साइमन जानसन और जेम्स रॉबिंसन को संयुक्त रूप से मिलेगा पुरस्कार। देश की संपन्नता में संस्थाओं के प्रभाव पर शोध करने वाले अमेरिका के तीन अर्थशास्त्रियों डेरन एसमोगलू, साइमन जानसन और जेम्स ए. रॉबिंसन को संयुक्त रूप से अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार मिलेगा। वर्ष 2024 के लिए अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार की 14 अक्टूबर को घोषणा की गई। तीनों अर्थशास्त्रियों ने शोध में बताया कि खराब कानून व्यवस्था और शोषणकारी संस्थाओं वाले समाज में विकास क्यों नहीं हो पाता। तुर्किये मूल के अमेरिकी एसमोगलू और ब्रिटिश-अमेरिकी जॉनसन मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाजी में अर्थशास्त्री हैं। ब्रिटिश-अमेरिकी रॉबिंसन शिकागो विश्वविद्यालय में शोध करते हैं। शोध में यह पता लगाने का प्रयास किया गया कि कि वैश्विक असमानता क्यों बनी हुई है, विशेष रूप से उन देशों में जो भ्रष्टाचार और तानाशाही से ग्रस्त हैं। आर्थिक विज्ञान पुरस्कार समिति के अध्यक्ष जैकब स्वेन्सन ने कहा, 'देशों के बीच आय में भारी अंतर को कम करना सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। तीनों अर्थशास्त्रियों ने इसे हासिल करने के लिए सामाजिक संस्थाओं के महत्व को प्रदर्शित किया है।

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल खरीदे-
MPSI –मध्यप्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर परीक्षा– मूल्य मात्र - 350 रु

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल खरीदे-
MPPSC -राज्य सेवा परीक्षा–पेपर I सामान्य अध्ययनमूल्य मात्र - 500 रु





पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे