सौन्दर्य विज्ञान के क्षेत्र में करियर के क्या अवसर हैं ? यह पाठ्यक्रम कहाँ से किया जा सकता है ?

सौंदर्य की देखभाल की कला व विज्ञान को कॉस्मेटोलॉजी कहते हैं। कॉस्मेटोलॉजी में चर्म रोग, दंत रोग, आहार व अन्य जरूरी जानकारियों के बारे में बताया जाता है। इस कला व विज्ञान के द्वारा इलाज व सुरक्षा देकर त्वचा, बालों, नाखून व दांतों में सुधार किया जाता है। कॉस्मेटोलॉजी का कोर्स करने के बाद विभिन्न प्रकार के रोजगार शुरू किए जा सकते हैं, जैसे- हेयर डिजायनर, एजुकेटर, मेकअप आर्टिस्ट, मैनीक्यूरिस्ट, सैलून मैनेजर, रिसर्च स्पेशलिस्ट, ब्यूटी मैग्जीन रायटर, लेजर थैरेपिस्ट, कॉस्मेटिक वॉयर, मसाज थैरेपिस्ट, ब्यूटी थैरेपिस्ट, डेन्टल कॉस्मेटोलोजिस्टर, ब्यूटी काउंसलर, माइक्रोडर्मसियन विशेषज्ञ आदि। कॉस्मेटोलॉजी का कोर्स करने के उपरांत स्वयं का स्वरोजगार भी प्रारंभ किया जा सकता है। कॉस्मेटोलॉजी का कोर्स बारहवीं के बाद किया जा सकता है। यह कोर्स निम्न संस्थानों में उपलब्ध है- ग्लोबल इंस्टीट्यूट, जनकपुरी, नजफगढ़ रोड, नई दिल्ली । वीएलसीसी, सप्रू मार्ग, लखनऊ । कॉस्मेटिक लेजर सेंटर, हेल्थकेयर लिमिटेड, लाजपत नगर, नई दिल्ली । डेंटल एंड कॉस्मेटिक रिसर्च इंस्टीट्यूट, बी- 83, निराला नगर, लखनऊ ।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika July 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान