रेलवे वाणिज्यिक पाठ्यक्रम के बारे में जानकारी प्रदान कीजिए ।

रेलवे वाणिज्यिक पाठ्यक्रम को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बारहवीं के समकक्ष मान्यता प्रदान की है। इस पाठ्यक्रम की अवधि 2 वर्ष निर्धारित है। परीक्षा में बैठने केे लिए अभ्यर्थी ने दसवीं तक की पढ़ाई नियमित रूप से किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से की हो। पाठ्यक्रम की समाप्ति के बाद भारतीय रेलवे में वाणिज्यिक लिपिक, टिकट कलेक्टर आदि के रूप में भर्ती में प्राथमिकता दी जाती है। यह पाठ्यक्रम देश के कुछ चुने हुए रेलवे भर्ती बोर्डों में उपलब्ध है और प्रत्येक बोर्ड में इस पाठ्यक्रम हेतु 40 सीटें हैं। जिन रेलवे भर्ती बोर्डों में यह पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं, वे इस प्रकार हैं- रेलवे भर्ती बोर्ड, पूर्वी रेलवे कॉलोनी, भोपाल। रेलवे भर्ती बोर्ड, पहली मंजिल, मीटरगेज रेलवे स्टेेशन, अहमदाबाद। रेलवे भर्ती बोर्ड, नवाब यूसुफ रोड, इलाहाबाद। रेलवे भर्ती बोर्ड, कोलकाता। रेलवे भर्ती बोर्ड दक्षिण गल्लागुडा, सिकंदराबाद।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika July 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान