मोबाइल गेमिंग के क्षेत्र में कॅरियर बनाना चाहता हूँ। कृपया मार्गदर्शन प्रदान करें।

जिस प्रकार मोबाइल गेम्स की लोकप्रियता बढ़ रही है, उसी रफ्तार से यह उद्योग भी फल-फूल रहा है और तरह-तरह के मोबाइल गेम विकसित हो रहे हैं। यही वजह है कि इस क्षेत्र में प्रोफेशनल्स की माँग बढ़ रही है। इससे संबंधित सभी संस्थानों में प्रवेश लेने के लिए स्नातक होना जरूरी है। इसके लिए अधिकांश संस्थानों में एक वर्षीय कोर्स उपलब्ध है। इस क्षेत्र में लगभग 30 से 75 हजार रुपए की प्रतिमाह कमाई आसानी से हो सकती है। इसके अतिरिक्त स्वयं ही गेम बनाकर भी अपनी मार्केट वैल्यू बढ़ाई जा सकती है। आप इंडस्ट्री में गेम ऑनर, गेम प्रोग्रामर, गेम डेवलपर आदि के रूप में काम कर सकते हैं। मोबाइल गेमिंग का कोर्स कराने वाले प्रमुख संस्थान इस प्रकार हैं- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन, पाल्दी, अहमदाबाद। माया एकेडमी ऑफ एडवांस सिनेमेटिक्स, ई-19, साउथ एक्सटेंशन-1, नई दिल्ली। सेंटर फॉर इलेक्ट्रॉनिक्स डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी ऑफ इंडिया, मोहाली, चंडीगढ़।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika October 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान