मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट, सिंगापुर द्वारा भारतीय छात्रों को प्रदान की जाने वाली स्कॉलरशिप के बारे में जानकारी प्रदान कीजिए।

सिंगापुर स्थित मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट का विश्व में अहम स्थान है। यहाँ बिजनेस मैनेजमेंट, मास कम्युनिकेशन, बायोमेडिकल साइंस, इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की पढ़ाई होती है। मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट ने भारतीय छात्रों के लिए एमडीआईएस एशियन स्कॉलरशिप की घोषणा की है। इसके तहत उन छात्रों को आर्थिक मदद दी जाती है जो सिंगापुर के इस संस्थान में अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रम में दाखिला लेना चाहते हैं। यह स्कॉलरशिप प्रतिवर्ष 50 भारतीय छात्रों को प्रदान की जाती है। यह स्कॉलरशिप तीन लाख रुपए की है। इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को तीन घंटे का एक टेस्ट देना होता है। इसके तहत मार्केटिंग, मैनेजमेंट, इंटरप्रेनरशिप, मास कम्युनिकेशन और इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। इस स्कॉलरशिप से संबंधित विस्तृत विवरण के लिए वेबसाइट www.mdis.edu.sg लॉग इन करें।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika September 2026
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान