मैं 12वीं कक्षा के बाद भारतीय सेना में अपना कैरियर बनाना चाहता हूँ । कृपया प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी प्रदान करें ?

भारतीय रक्षा सेना में सम्मिलित होने के लिए 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण करने के उपरांत आपको राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में प्रवेश लेने हेतु संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा, जो कि साल में दो बार अप्रैल व सितम्बर में आयोजित की जाती है, उत्तीर्ण करना होती है । यह परीक्षा थलसेना, नौसेना तथा वायुसेना में प्रवेश हेतु सामान्य रूप से होती है । परीक्षा में गणित और सामान्य योग्यता का एक-एक प्रश्नपत्र होता है । इसके लिए उम्र 16 से 19 वर्ष के बीच होना चाहिए । राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के वायुसेना तथा नौसेना स्कंध के लिए आवेदक का भौतिकी, गणित विषय के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है ।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika September 2026
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान