मैं हौजियरी वस्त्र निर्माण इकाई की स्थापना करना चाहता हूँ। कृपया मार्गदर्शन प्रदान करें। 

हौजियरी वस्त्रों के अंतर्गत लोअर, बनियान, कैप्री, अंडरवीयर आदि वस्त्र है। भारत की जनसंख्या में हो रही लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए इन उत्पादों की खपत का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। यद्यपि इन उत्पादों के निर्माण में कुछ प्रतिष्ठिïत तथा बड़ी-बड़ी कंपनियाँ कार्य कर रही हैं, परंतु उनके द्वारा तैयार किए गए उत्पाद काफी महँगे होते हैं क्योंकि विज्ञापन आदि पर अत्यधिक खर्च करने के कारण उनके ‘ओवर हैड्स’ भी काफी अधिक हैं। फलत: निम्न तथा निम्न मध्यम आर्थिक स्तर के व्यक्तियों की पहुँच से ये उत्पाद काफी बाहर हैं। ऐसे में यदि स्थानीय स्तर पर इन उत्पादों का निर्माण किया जाए तथा गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए इन्हें बाजार में प्रस्तुत किया जाए तो इस इकाई की सफलता की प्रचुर संभावनाएँ हैं। जहाँ तक हौजियरी वस्त्रों की क्वालिटी (गुणवत्ता) का प्रश्न है, तो मुख्यतया इस संदर्भ में जिन बिन्दुओं पर क्वालिटी का परीक्षण किया जाता है, वे हैं- 1. कपड़े का रंग (यह फीका नहीं पडऩा चाहिए तथा उतरना नहीं चाहिए।) 2. इलास्टिक (इलास्टिक ढीली नहीं पडऩी चाहिए)। 3. फैब्रिक की गुणवता (कपड़े में से रोएँ आदि नहीं निकलने चाहिए) तथा 4. सिलाई (इंटरलॉकिंग मजबूत होनी चाहिए ताकि सिलाई उधड़े नहीं।) इस संदर्भ में ध्यान दिया जाए तो सर्वाधिक महत्वपूर्ण है- कच्चे माल का चयन। यदि उद्यमी अच्छी तरह परखकर तथा परीक्षण करके उच्च गुणवत्ता का फैब्रिक तथा इलास्टिक खरीदता है तो ये समस्याएँ उत्पन्न ही नहीं होंगी। वर्तमान में लुधियाना, दिल्ली, भीलवाड़ा आदि शहरों में अनेकों उत्पादक हैं जो हौजियरी कपड़े का उत्पादन कर रहे हैं तथा जिनसे उद्यमी अपनी गुणवत्ता की कसौटी पर खरा उतरने वाला फैब्रिक खरीद सकता है। इसी प्रकार सिलाई, ओवर लॉकिंग करते, करवाते वक्त अच्छी तरह ध्यान देकर सिलाई करवाएँ तो ये समस्याएँ भी उत्पन्न नहीं होंगी। इस प्रकार इन परिधनों के निर्माण में थोड़ी-सी सावधानी बरती जाए तो काफी कम पूँजी निवेश में यह लाभकारी उद्योग स्थापित किया जा सकता है। तथा इस उद्योग को जितना आगे तक चाहे उद्यमी ले जा सकता है। इस इकाई की स्थापना से संबंधित प्रमुख मशीनें एवं उपकरण इस प्रकार हैं-1. ओव्हर लॉक मशीन। 2. फ्लैट लॉक सुइंग मशीन (5 थै्रड वाली)। 3. फ्लैट लॉक सुइंग मशीन (4 थै्रड वाली), इलास्टिक फोल्डर सहित। 4. फ्लैट लॉक डबल चेन (8 थै्रड वाली)। 5. फ्लैट लॉक सुइंग मशीन (3 थै्रड वाली), साइड फोल्डर सहित, 6 कोलेरेट्स कटिंग मशीन (रिब कटिंग मशीन)। 7. टाकू स्टैण्ड 500 वाट्स सिंगल फेज इंटीग्रल क्लय मोटर। 8. टाकू स्टैण्ड इंटीग्रल क्लच मोटर 250 वाट्स। इलैक्ट्कि प्रेस, अन्य हस्त औजार तथा उपकरण। इस इकाई की स्थापना सं संबंधित विस्तृत विवरण आप अपने जिले में स्थित जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र से प्राप्त कर सकते हैं।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika September 2026
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान