मैं हर्बल शैम्पू बनाने की स्वरोजगार इकाई प्रारंभ करना चाहता हूँ । कृपया मार्गदर्शन प्रदान करें । 

वर्तमान समय में समाज के सभी वर्गों खासकर महिलाओं में लम्बे, घने तथा चमकदार बालों का प्रचलन बढ़ता जा रहा है, जिसके कारण हर्बल शैम्पू का निर्माण एक लाभप्रद इकाई बन गया है । प्रयुक्त मशीनरी- हर्बल शैम्पू निर्माण इकाई में 29,500 रु. की मशीनरी की आवश्यकता पड़ती है । इसमें ग्राइंर्डर अथवा डी.पी. पल्वराईजर (दो हार्स पावर मोटर सहित ) मिक्सर, तुला तथा प्लास्टिक बैग सीलिंग मशीन तथा पैकिंग हेतु डिब्बे मुख्य होते हैं । कच्चा माल- इकाई में प्रयुक्त होने वाले कच्चे माल में त्रिफला, रीठा, शिकाकाई, नीम की छाल, सुगंधित द्रव्य (आँवला या ब्राम्ही), फोमिंग एजेन्ट तथा मुल्तानी मिट्टी प्रमुख होती है । वित्तीय स्रोत- एक लाख रु. की लागत क्षमता वाली हर्बल शैम्पू निर्माण इकाई हेतु हितग्राही 5 प्रतिशत की मार्जिन मनी लगाकर 95 हजार रू. प्रधानमंत्री रोजगार योजनांतर्गत प्राप्त कर सकता है । मशीनरी कहाँ से प्राप्त करें- सेठ ब्रदर्स परफ्यूमर्स प्रा. लि., 2348, तिलक बाजार, दिल्ली । इस इकाई से संबंधित विस्तृत जानकारी अपने जिले में स्थित जिला उद्योग एवं व्यापार केद्र से प्राप्त की जा सकती है ।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika September 2026
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान