मैं सिविल जज बनना चाहता हूँ/चाहती हूँ। इसके लिए कौन-कौनसी पुस्तकों का अध्ययन किया जाना चाहिए । क्या सिविल जज बनने के लिए किसी प्रकार का वकालात संबंधी  अनुभव जरूरी है ?

मध्यप्रदेश में न्यायिक सेवा में जाने के लिए राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल जज परीक्षा उत्तीर्ण करना होती है । इस परीक्षा के तीन स्तर होते हैं। प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार । सिविल जज परीक्षा की तैयारी के लिए विधि से संबंधित पाठ्यक्रम हेतु एलएलबी करते समय जिन पुस्तकों को पढ़ा गया है, उनके साथ वेअरएक्ट जैसे संदर्भों का उपयोग जरूरी है । इसके अलावा सामान्य अध्ययन की तैयारी हेतु प्रतियोगी परीक्षाओं की मध्यप्रदेश केंद्रित मासिक पत्रिका प्रतियोगिता निर्देशिका, काम्पीटिशन सक्सेस रिव्यू, सामान्य ज्ञान दर्पण के अलावा रोजगार और निर्माण में प्रकाशित होने वाली सामान्य ज्ञान की सामग्री उपयोगी रहेगी । सिविल जज बनने के लिए वकालात संबंधी किसी अनुभव की जरूरत नहीं होती है ।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika October 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान