मैं राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में प्रवेश लेना चाहती हूँ । कृपया मुझे बताएँ कि इसमें प्रवेश किस प्रकार लिया जा सकता है ?

नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया मार्च-अप्रैल माह में आरंभ होती है । इसमें प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का स्नातक तथा कम से कम दस नाटकों में भाग लिया होना अनिवार्य है। आवेदन के लिए यह भी जरूरी है कि अभ्यर्थी को हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषा का अच्छा ज्ञान तथा उसकी आयु 18 से 30 वर्ष के बीच हो। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में कुल 20 सीटें होती हैं। जिनमें से चार सीटें अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। सभी चुने गए उम्मीदवारों को अपने शैक्षिक खर्च के लिए दो हजार रुपए की मासिक छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाती है।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika August 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Pratiyogita Nirdeshika July 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान