मैं योग के क्षेत्र में रोजगारोन्मुखी कॅरियर बनाना चाहता हूँ। कृपया उचित मार्गदर्शन प्रदान करें।

योग में अभ्यास के जरिए निपुणता पाई जाती है। गुरु-शिष्य परंपरा के जरिए भी योग सीखकर कई लोग वर्तमान में शिखर पर हैं। लेकिन योग्य एवं प्रशिक्षित शिक्षक बनने हेतु विधिवत प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के उपरांत योग में प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम किया जा सकता है । योग में डिप्लोमा, बीएड, एमएड एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक है। योग में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर, डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार, श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय, तिरुपति, अमरावती विश्वविद्यालय, अमरावती, उत्कल विश्वविद्यालय, पुरी आदि से संपर्क किया जा सकता है।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika July 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान