मैं मेजिशियन बनना चाहता हूँ। कृपया मार्गदर्शन दें।

संपूर्ण दुनिया में मेजिशियनों (जादूगरों) ने न केवल शानदार पहचान बनाई है बल्कि बहुत दौलत और शोहरत भी कमाई है। यह क्षेत्र सदा से ही आकर्षण का केंद्र रहा है। आप चाहें तो इसे एक शानदार कॅरियर के रूप में भी अपना सकते हैं। इसके लिए किसी फार्मल डिग्री की आवश्यकता नहीं होती है। इसके लिए आप इस क्षेत्र से जुड़े संस्थानों से प्रशिक्षण ले सकते हैं। जैसे कोलकाता का द मैजिक इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया। इसे विश्वविख्यात जादूगर पी.सी. सरकार जूनियर ने स्थापित किया है। यह संस्थान युवाओं को वैज्ञानिक विधियों से जादू सिखाता है और उन्हें रोजगार के उजले अवसर भी मुहैया कराता है। इस संस्थान का पता इस प्रकार है- पीसी सरकार यंग, 12/3ए जमीर लेन, कोलकाता-19 ।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika September 2026
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान