मैं मशरूम उत्पादन करना चाहता हूँ। कृपया मशरुम उत्पादन का प्रशिक्षण देने वाले प्रतिष्ठिïत संस्थानों की जानकारी प्रदान करें ?

मशरूम उत्पादन ऐसा स्वरोजगार है जिसमें आप कम लागत में ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं। भारत में पैदा होने वाले मशरूम की नस्लों की न केवल देश बल्कि विदेशों में भी भारी माँग है। अगर आप इस व्यवसाय में थोड़ा धन लगाकर कार्य शुरू करते हैं तो न केवल आपको बल्कि अन्य कई लोगों को भी आप रोजगार दे पाने में सक्षम होंगे। यह एक ऐसा व्यवसाय है जिसमें अवसर के रूप में समूचे परिवार को घर बैठे रोजगार मिला जाता है। इस व्यवसाय को छोटे स्तर पर शुरू करने के लिए केवल एक छोटे से कमरे की जरूरत पड़ती है। मशरूम का व्यवसाय प्रारंभ करने से पहले इसके उत्पादन का प्रशिक्षण लेना बहुत जरूरी होता है। मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण आप इन संस्थानों से प्राप्त कर सकते हैं- पादप रोग विभाग, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, पूसा, नई दिल्ली। राष्ट्रीय खुम्ब अनुसंधान केंद्र चम्बाघाट, सोलन, हिमाचल प्रदेश। मध्यप्रदेश के कृषि विश्वविद्यालय। राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान एवं विकास फाउंडेशन, बागवानी भवन, पंखा रोड, सागरपुर संस्थान क्षेत्र, नई दिल्ली। स्नोव्यू मशरूम लैब एवं ट्रेनिंग सेंटर, 1064, गाँधी आश्रम, नरेला, दिल्ली-40 ।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika September 2026
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान