मैं मनोवैज्ञानिक बनाना चाहता हूँ । कृपया मार्गदर्शन प्रदान करें ।

चिकित्सा, समाजसेवा तथा रोमांच से भरपूर क्षेत्र है मनोविज्ञान का। आधुनिकता के साथ बढते मानसिक तनाव ने मनोविज्ञानियों के लिए नए अवसर उत्पन्न किए हैं। मनोविज्ञान की सामान्य शिक्षा के लिए स्नातक तथा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम देश के लगभग सभी विश्वविद्यालयों में उपलब्ध हैं और अगर इसे करियर के रूप में चुनना है तो विशिष्टï अध्ययन संस्थानों से डिग्री तथा डिप्लोमा के विशेष पाठ्यक्रम किए जा सकते हैं। पब्लिक स्कूल, नर्सिंग होम, अस्पताल तथा प्रायवेट कंपनियों में मनोवैज्ञानिक पद की आवश्यकता बन गई है। इसके अतिरिक्त प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद आप निजी स्तर पर भी काउंसलर के रूप में कार्य कर सकते हैं। मनोविज्ञान का पाठ्यक्रम कराने वाले प्रमुख संस्थान हैं- देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर। जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंस, बंगलुरु। टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज, मुंबई। बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika September 2026
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान