मैं भूगर्भ शास्त्र में अपना कॅरियर बनाना चाहता हूँ। कृपया मार्गदर्शन प्रदान करें ।

पृथ्वी का इतिहास तथा संरचना के अध्ययन का विज्ञान है भूगर्भ शास्त्र । इसकी विभिन्न शाखाओं में मिनेटोलॉजी, पेट्रोलॉजी तथा जियो मार्कोलॉजी महत्वपूर्ण है । इस क्षेत्र में कॅरियर बनाने के लिए भू-विज्ञान या भौतिकी/इंजीनियरिंग में स्नातक उपाधि जरूरी है । यह विषय देश के विभिन्न संस्थानों में पढ़ाया जाता है । आईआईटी खड़गपुर द्वारा इसका विशेष पाठ्यक्रम संचालित किया जाता है, जिसमें आईआईटी-जेईई के माध्यम से एक्सप्लोरेशन जियोफिजिक्स के पाँच वर्षीय इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रम में प्रवेश दिया जाता है । इसमें एम.टेक के लिए बीई, बीटेक, एम.एससी. के बाद गेट परीक्षा देनी होती है । इसके कुछ महत्वपूर्ण संस्थान निम्नानुसार हैं- होलकर साइंस कॉलेज, इंदौर, विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर, बीएचयू, वाराणसी, डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika July 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान