मैं बारहवीं कक्षा का छात्र हूँ तथा ऑर्कियोलॉजी में कॅरियर बनाना चाहता हूँ । ऑर्कियोलॉजी  का कोर्स कौन कर सकता है ? कृपया जानकारी प्रदान करें।

ऑर्कियोलॉजी में एंथ्रोपोलॉजिकल अध्ययन किया जाता है, जिसके तहत प्राचीन मानव संस्कृति को खंगाला जाता है। ऑर्कियोलॉजिस्ट प्राचीन मानव के सांस्कृतिक आचार व्यवहार को व्याख्यायित करता है। इसके लिए वह पुरानी सभ्यताओं द्वारा छोड़ी गई चीजों और खंडहरों, उनकी गतिविधियों, व्यवहार आदि का अध्ययन करता है। ऑर्कियोलॉजिस्ट बनने के लिए आपको तीन वर्षीय बीए इन ऑर्कियोलॉजी डिग्री करना होगी, जिसके लिए 12वीं स्तर पर एक विषय के रूप में इतिहास की पढ़ाई जरूरी है। यदि आगे आप एमए इन ऑर्कियोलॉजी करना चाहते हैं तो इसकी न्यूनतम योग्यता बीए एन ऑर्कियोलॉजी या समकक्ष है। एक कॅरियर के रूप में ऑर्कियोलॉजी में उजली संभावनाएँ हैं।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika September 2026
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान