मैं फॉरेंसिक साइंस में करियर बनाना चाहता हूँ। क्या डॉ. हरिसिंह गौर यूनिवर्सिटी, सागर से यह कोर्स करना ठीक रहेगा ? कृपया  मुझे यह भी बताएँ कि फॉरेंसिक साइंस में कोर्स करने के बाद रोजगार के क्या अवसर हैं ? 

फॉरेंसिक साइंस का हाल के वर्षों में काफी महत्व बढ़ गया है, खासतौर पर बढ़ते अपराधों और इनसे जुड़े विभिन्न कानूनी पहलुओं को देखते हुए ऐसे विशेषज्ञों की माँग में बहुत तेजी देखने को मिली है। इनके लिए पुलिस विभाग, ज्यूडिशियल सिस्टम, इंटेलिजेंस एजेंसियों आदि में जॉब की अच्छी संभावनाएँ हैं। फॉरेंसिक साइंस का कोर्स कराने में डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर की प्रतिष्ठा प्रदेश ही नहीं अपितु पूरे देश में है। यदि आप इस विश्वविद्यालय से यह कोर्स करते हैं तो आपके लिए रोजगार की अच्छी संभावनाएँ उत्पन्न हो जाएँगी।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika July 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान