मैं फिल्मों में अपना कॅरियर बनाना चाहता हूँ/चाहती हूँ । कृपया मार्गदर्शन प्रदान करें ।

फिल्मी ग्लैमर की चकाचौंध सदैव से युवा पीढ़ी को अपनी ओर आकर्षित करती रही है । फिल्मों में नाम कमाने की हसरत लिए हजारों युवक-युवतियाँ मायानगरी मुंबई की ओर रूख करते हैं । कुछ कामयाबी की ऊँचाइयों को छू लेते हैं तो अधिकांश गुमनामी के अंधेरे में खो जाते हैं । इस क्षेत्र में बहुत मुश्किल से तथा काफी संघर्ष के बाद कामयाबी मिलती है । हालाँकि फिल्मों में कामयाबी मिलना संयोग और किस्मत पर भी निर्भर करता है, लेकिन प्रतिभा की सही पहचान, सही मार्गदर्शन और प्रशिक्षण की मदद से कामयाबी पाने का रास्ता कुछ आसान हो जाता है । सबसे पहले आप अपने भीतर छिपी प्रतिभा और रुचियों की सही तरीके से पहचान करें और सही क्षेत्र में उस प्रतिभा का इस्तेमाल करें । फिल्मी दुनिया में एक्टिंग से लेकर डायरेक्शन, साउंड रिकॉर्डिंग, एडिटिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग, सिनेमेटोग्राफी और ऑडियोग्राफी जैसे अनेक क्षेत्र हैं, जहाँ आप अपना एक अलग मुकाम बना सकते हैं । फिल्मों से संबंधित विभिन्न कोर्सों हेतु आप निम्न प्रमुख संस्थानों से संपर्क कर सकते हैं- फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, पुणे सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट, कोलकाता नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा, मंडी हाउस, नई दिल्ली अशोक कुमार एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक आट्र्स, चेंबूर, मुंबई फाउंडेशन इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग मीडिया, कालकाजी, नई दिल्ली एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन, नोएडा

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika July 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान