मैं फिल्मों का कैमरामैन बनना चाहता हूँ। कृपया मार्गदर्शन प्रदान करें।

वर्तमान समय में फिल्मों में कैमरामैन का काम बेहद अहम हो गया है। इस क्षेत्र में कॅरियर बनाने के इच्छुक लोग कैमरामैन से लेकर सिनेमेटोग्राफर तक अपने भविष्य को विस्तार दे सकते हैं। कैमरामैन का काम मुख्यत: इमेजेस से जुड़े सभी तकनीकी आयामों का ध्यान रखना होता है। इस जिम्मेदारी को निभाते हुए उसे लाइटिंग, लैंस निर्धारण, लैंस का सामंजस्य, फिल्टरेशन, एक्सपोजर और किस तरह की फिल्म का चुनाव होना है आदि तय करना होता है। कैमरामैन को फिल्म के प्री और पोस्ट प्रोडक्शन में कलात्मक एवं उससे जुड़े तथ्यात्मक परिवर्तन करने का भी अधिकार होता है। फिल्म में रंगों का संयोजन भी कैमरामैन की ही देन है। कॅरियर की दृष्टि से इस क्षेत्र में पैसा और शोहरत दोनों हैं। शुरुआत में निश्चित आय न होते हुए भी इस क्षेत्र का आकाश बहुत विस्तृत है। लेकिन उन ऊँचाइयों तक पहुँचने का रास्ता मजबूत इच्छाशक्ति के साथ दृढ़ निश्चय और धैर्य से होकर जाता है। इस क्षेत्र के कुछ प्रमुख शिक्षा संस्थानों के नाम एवं पते इस प्रकार हैं- द्य फिल्म एवं टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, लॉ कॉलेज रोड, पुणे (यहाँ से कैमरामैन का तीन साल का पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया जा सकता है।) द विस्लिंग वुड्स इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिल्म टीवी एंड मीडिया आट्र्स, मुंबई फिल्म सिटी, गोरेगाïँव, मुंबई (यहाँ से दो साल का कैमरामैन कोर्स किया जा सकता है।) एल.वी. प्रसाद फिल्म एवं टीवी एकेडमी, चेन्नई, 28, अरुणाचलम रोड, सालीग्राम, चेन्नई (यहाँ से दो साल का पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन फोटोग्राफी कोर्स किया जा सकता है।)

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika July 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान