मैं फिटनेस ट्रेनर का कोर्स करना चाहता हूँ। कृपया मार्गदर्शन प्रदान करें।

पहले फिटनेस सेंटर का प्रयोग केवल खिलाङ़ी या पहलवान ही किया करते थे, लेकिन बदलते वक्त के साथ-साथ फिटनेस सेंटर और जिम का विस्तार होता गया। अब इनका प्रयोग आम आदमी से लेकर सेलिब्रिटी तक करते हैं । यही वजह है कि इस क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएँ बन गई हैं । आजकल बहुत से लोग अपना पर्सनल फिटनेस ट्रेनर भी रखते हैं तो कई कंपनियाँ अपने कार्यस्थल में स्वास्थ जागरूकता के लिए फिटनेस ट्रेनर नियुक्त करती हैं। इसके अलावा हेल्थ सेंटर, बड़े-बड़े होटल, क्रूज शिप्स, टूरिस्ट रिसॉर्ट या फिर स्वतंत्र रूप से भी अपना फिटनेस टे्रनिंग सेंटर चलाया जा सकता है। एक फिटनेस ट्रेनर विभिन्न ट्रेनिंग सेंटर में पार्ट टाइम काम करके भी काफी धन कमा सकता है। एक फिटनेस ट्रेनर शिक्षक के रूप में तरह-तरह की एक्सरसाइज तो सिखाता ही है साथ ही साथ वह प्रेरक, कोच और संभवत: एक दोस्त के रूप में भी काम करता है। वह अपने प्रशिक्षणार्थियों को स्वास्थ्य, खान-पान, आवश्यकता हो तो जीवन शैली में बदलाव जैसे कई महत्वपूर्ण आधारभूत प्रशिक्षण देता है। फिटनेस ट्रेनर का कोर्स कराने वाले प्रमुख संस्थान इस प्रकार हैं- लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन, शक्तिनगर, मेला रोड, ग्वालियर इंदिरा गाँधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेज, विकास पुरी नई दिल्ली। एनएस साउथ सेंटर, यूनिवर्सिटी कैंपस, बेंगलूर।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika September 2026
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान