मैं दसवीं का छात्र हूँ । मैं कमर्शियल अथवा डिफेंस पायलट बनना चाहता हूँ । मुझे मार्गदर्शन प्रदान करें ।

जो छात्र दसवीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं और 16 साल की उम्र के हैं वे नजदीक के फ्लाइंग क्लब में स्टूडेंट पायलट लाइसेंस (एसपीएल) पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकते हैं । इसमें प्रवेश के लिए सामान्य जागरूकता, रीजनिंग और विश्लेषणात्मक क्षमता के बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित परीक्षा देनी होती है । इसके बाद मेडिकल परीक्षण किया जाता है जिसमें पास होने पर पाठ्यक्रम में प्रवेश दिया जाता है । यदि आप बारहवीं पास कर लेते हैं और आपकी उम्र 17 साल है तो सीधे प्रोफेशनल पायलट लाइसेंस (पीपीएल) पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकते हैं । यदि आप पीसीएम विषयों के साथ 12वीं पास हैं और आयु 18 वर्ष है तो एसपीएल के बाद सीधे कमर्शियल पायलट लाइसेंस (सीपीएल) में प्रवेश प्राप्त किया जा सकता है । पीपीएल और सीपीएल के लिए प्रशिक्षण अवधि क्रमश: छ: और 15 महीने की होती है । यदि आप एयरफोर्स में पायलट बनना चाहते हैं तो 12वीं के बाद एनडीए की प्रवेश परीक्षा देनी होगी । इसमें प्रवेश के बाद न केवल प्रशिक्षण पूरी तरह नि:शुल्क होगा बल्कि इस अवधि के दौरान स्टाइफंड भी दिया जाएगा । एनडीए में प्रशिक्षण के बाद एयरफोर्स अकादमी में विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है और इसके बाद फ्लाइंग आफिसर के रूप में कमीशन प्रदान कर एयरफोर्स में पायलट के रूप में नियुक्ति प्रदान की जाती है ।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika September 2026
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान