मैं जीन्स पेंट निर्माण की स्वरोजगार इकाई स्थापित करना चाहता हूँ। कृपया मार्गदर्शन प्रदान करें। 

रेडीमेड गारमेंट्स का उद्योग भारत में काफी विकसित हो चुका है तथा भारत में निर्मित गारमेंट्स की माँग न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी काफी अधिक है। रेडीमेड गारमेंट्स के क्षेत्र में कई उत्पाद अत्यधिक लोकप्रिय हो रहे हैं जिनमें जीन्स पैंट का स्थान प्रमुख है। पश्चिमी सभ्यता के भारतीय संस्कृति पर बढ़ते हुए प्रभाव के कारण वहाँ का पहनावा भी भारतीय युवावर्ग में अत्यधिक लोकप्रिय हो गया है। इसके अतिरिक्त जींस केजुअल वियर के रूप में भी अत्यधिक लोकप्रिय है। आजकल देश में अनेक बड़ी-बड़ी कंपनियाँ जींस पैंट का निर्माण कर रही हैं। पिछले कुछ वर्षों से जिस प्रकार जींस का प्रचलन बढ़ा है उसे देखकर यह नि:संदेह प्रतीत होता है कि यदि जीन्स निर्माण की इकाई स्थापित की जाए तो ये काफी सफलतापूर्वक चल सकती है। मशीनरी/उपकरणों की आवश्यकता 1. सिलाई मशीन, 2. ओवर लॉक मशीन, 3. कटिंग टेबल, 4. कैंची, टेप आदि, 5. इलेक्ट्रिक प्रेस कच्चा माल-1. जीन्स का कपड़ा। 2. अन्य सामान जैसे धागा, चेन, रिबेट, मोनो आदि। कच्चे माल के निर्माता/प्रदायकर्ता- यद्यपि कच्चा माल स्थानीय बाजार से प्राप्त किया जा सकता है परन्तु कच्चा माल इंदौर, अहमदाबाद सूरत के बाजारों में अपेक्षाकृत सस्ते दामों में मिल सकता है। इस इकाई की स्थापना से संबंधित विस्तृत जानकारी आप अपने जिले में स्थित जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र से प्राप्त कर सकते हैं। इस इकाई की आधारभूत जानकारी आप किसी जीन्स पैंट निर्माता के यहाँ काम करके भी प्राप्त कर सकते हैं।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika September 2026
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान