मैं जनसंपर्क में कैरियर बनाना चाहती हूँ । इस पाठ्यक्रम की सुविधा कहाँ उपलब्ध है ? प्रमुख संस्थानों की जानकारी दें ।

जनसंपर्क में डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा व मास्टर डिग्री की सुविधा कई संस्थानों में उपलब्ध है । इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश स्नातक परीक्षा के उपरांत लिखित चयन परीक्षा को उत्तीर्ण करने के बाद दिया जाता है । जनसंपर्क पाठ्यक्रम को पूरा करने के बाद छोटे-बड़े संस्थानों, कॉर्पोरेशन, अस्पताल, बैंक, होटल, स्कूल, कॉलेज, सरकारी व गैर सरकारी विभागों में बतौर पब्लिक रिलेशन ऑफिसर नौकरी की जा सकती है । जनसंपर्क में डिग्री/डिप्लोमा देने वाले प्रमुख संस्थान हैं- देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर, भारतीय जनसंचार संस्थान (आई.आई.एम.सी.) अरुणा आसफ अली मार्ग, जेएनयू कैम्पस नई दिल्ली, सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन, सेनापति बापत मार्ग पुणे, इंडियन फाउंडेशन फॉर पी. आर.एजुकेशन एंड रिसर्च, एस 237, ग्रेटर कैलाश. नई दिल्ली ।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika September 2026
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान