मैं चीनी भाषा में उज्ज्वल कॅरियर बनाना चाहती हूँ । कृपया मार्गदर्शन दें ।

चीनी भाषा में पारंगत होने के लिए आप सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, स्नातक या स्नातकोत्तर कोर्स कर सकते हैं। सर्टिफिकेट कोर्स में अमूमन छह महीने व डिप्लोमा कोर्स में एक से लेकर दो वर्ष का समय लगता है। स्नातक व स्नातकोत्तर के डिग्री कोर्स अन्य विषयों के कोर्सों की ही तरह के हैं। सामान्यत: स्नातकोत्तर की पढ़ाई के लिए स्नातक स्तर पर 45 प्रतिशत अंक हासिल करना आवश्यक हैं। बाकी पाठ्यक्रमों की न्यूनतम योग्यता 45 प्रतिशत अंकों के साथ बारहवीं है। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से चीनी भाषा में स्नातक और स्नातकोत्तर कोर्स किया जा सकता है। इसमें प्रवेश अखिल भारतीय स्तर की प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर दिया जाता है। बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में चीनी भाषा का दो वर्ष का डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित है। दिल्ली विश्वविद्यालय चीनी भाषा में एकवर्षीय डिप्लोमा व छह माह का सर्टिफिकेट कोर्स कराता है। चीनी भाषा के विविध स्तरीय पाठ्यक्रमों को करने के बाद चीन के दूतावास से संपर्क कर चीनी भाषा में विशिष्टï शिक्षा प्राप्ति के लिए छात्रवृत्ति के आधार पर चीन भी जाया जा सकता है।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika August 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Pratiyogita Nirdeshika July 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान