मैं ग्रामीण बेरोजगार युवक हूँ । मैं अपने गाँव में मच्छर भगाने की अगरबत्ती (मास्क्यूटो क्वाइल) का लघु उद्योग लगाना चाहता हूँ । कृपया विस्तृत जानकारी प्रदान करें । 

मच्छर भगाने की क्वाईल्स्, हर्बल अगरबत्ती बनाने हेतु कच्चे माल के रूप में लकड़ी का बुरादा, मैदा लकड़ी का पावडर, रंग, प्राकृतिक सिट्रोनेला आइल व एसेन्स आदि प्रयुक्त होते हैं । इसकी निर्माण प्रक्रिया में सर्वप्रथम मैश लकड़ी के बुरादे को एक एज रनर मशीन में मैदा वुड पाउडर तथा पानी के साथ ग्राइंड कर अच्छा पेस्ट बना लिया जाता है । तत्पश्चात इसमें सिट्रोनेला आइल की 3% मात्रा मिलाई जाती है । उत्पादन की गुणवत्ता बढ़ाने हेतु मिश्रण में 0.5% सुगंधित द्रव (एसेंस) मिलाया जाता है । इस पेस्ट को प्लॉडर में डालकर उसकी शीट बनाई जाती है, तदुपरांत मेकेनिकल प्रेस की सहायता से इसे साँचे (डाई) के अनुसार पंच कर लिया जाता है, जिससे क्वाइल के आकार की अगरबत्ती तैयार हो जाती है । तत्पश्चात इन अगरबत्तियों को इलेक्ट्रिक ड्रायर में सुखाकर अंतत: पैकिंग कर विपणन हेतु भेज दिया जाता है । इस उद्योग से संबंधित मशीनरी प्राप्त करने के लिए आप निम्न स्थानों पर संपर्क कर सकते हैं । मे. मद्रास मशीनरी शाप नं. 18, हमीदिया रोड, होटल अशोका के पास, भोपाल । मे. पंजाब इंजीनियरिंग वर्क्स डी- 71, फेज-5 इंडस्ट्रीयल एरिया, मोहाली ।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika September 2026
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान