मैं कक्षा 12वीं का छात्र हूँ। मैं 12वीं करने के बाद अपना कैरियर पार्श्व गायन के क्षेत्र मैं बनाना चाहता हूँ, कृपया मुझे सही मार्गदर्शन प्रदान करें। साथ ही कोई अच्छी नामी संस्था का नाम व पता भी बताएँ, जहाँ से मैं संगीत प्रशिक्षण प्राप्त कर सकूँ।

पार्श्व गायन के क्षेत्र में कैरियर बनाने के लिए आप संगीत में बी.ए. कर सकते हैं । किसी भी विषय से 10 + 2 उत्तीर्ण छात्र संगीत में बी.ए. कर सकते हैं । कुछ प्रमुख संगीत संस्थान इस प्रकार हैं- इंंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय सागर, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर, महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी, अवधेश प्रतापसिंह विश्वविद्यालय, रीवा, इलाहबाद विश्वविद्यालय, इलाहबाद आदि । संगीत में बी.ए. आनर्स आप वनस्थली विद्यापीठ वनस्थली, जीवाजी विश्वविद्यालय, विद्या विहार, ग्वालियर, बरकतउहला विश्वविद्यालय, होशंगाबाद रोड, भोपाल से कर सकते हैं । दिल्ली स्थित कला केंद्रों द्वारा डिप्लोमा सर्टिफिकेट कोर्स और दो वर्ष का पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन म्यूजिक भी कर सकते हैं ।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika August 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Pratiyogita Nirdeshika July 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान