मैं औषधीय एवं सुगंधित पौधों तथा जड़ी-बूटियों की खेती करना चाहता हूँ। इस बारे में प्रशिक्षण एवं जानकारी कहाँ से प्राप्त की जा सकती है ?

उद्यमिता विकास केंद्र द्वारा समय-समय पर मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में औषधीय एवं सुगंधित पौधों तथा जड़ी-बूटियों की खेती एवं व्यवसाय से संबंधित तीन से पाँच दिन का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। केंद्र के मुख्यालय भोपाल में प्रतिमाह लगातार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। जिनकी सूचना भी उद्यमिता पत्रिका में प्रकाशित की जाती है। आप सुविधानुसार प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु उद्यमिता समाचार पत्रिका का लगातार अध्ययन करते रहें। प्रशिक्षण के दौरान उत्पादन एवं विपणन से संबंधित जानकारी के साथ-साथ कहाँ से वित्तीय सहायता प्राप्त की जा सकती है आदि से संबंधित विस्तृत जानकारी भी आपको उपलब्ध कराई जाती है।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika September 2026
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान