मैं एक्यूप्रेशर के क्षेत्र में अपना कॅरियर बनाना चाहती हूँ । कृपया मार्गदर्शन दें ।

एक्यूप्रेशर एक प्रकार की बिना दवा वाली चिकित्सा पद्धति है जिसमें प्रत्येक बीमारी का निदान मनुष्य के हाथों या पैरों में ही खोजा जाता है। इस चिकित्सा पद्धति को एक्यूपंचर या सुजोक थेरेपी के नाम से भी जाना जाता है। इस थेरेपी के अनुसार मानव शरीर के समस्त अंगों का सीधा और सरल संबंध हाथों और पैरों से माना जाता है। एक्यूप्रेशर विशेषज्ञों का कहना है कि केवल हाथ और पैरों के विशिष्ट हिस्सों को दबाने से ही संपूर्ण शरीर की बीमारियों और तकलीफों को ठीक किया जा सकता है। सच तो यह है कि इस नई थेरेपी के फील्ड में प्रतियोगिता भी बहुत कम है इसलिए आप बिना किसी खास जद्दोजहद के इस क्षेत्र में कॅरियर तलाश सकते हैं। यह कोर्स आप ग्रेजुएशन के उपरांत कर सकते हैं। यह कोर्स सुजोक एसोसिएशन ऑफ इंडिया, सी-27, पंचशील एंक्लेव, नियर चिराग, दिल्ली-110017 से किया जा सकता है।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika July 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान