मैं एक्यूप्रेशर के क्षेत्र में अपना कॅरियर बनाना चाहता हूँ । कृपया जानकारी प्रदान करें ।

एक्यूप्रेशर एक प्रकार की बिना दवा वाली चिकित्सा पद्धति है जिसमें प्रत्येक बीमारी का निदान मनुष्य के हाथों या पैरों में ही खोजा जाता है। इस चिकित्सा पद्धति को एक्यूपंचर या सुजोक थेरोपी के नाम से भी जाना जाता है। इस चिकित्सा पद्धति के अनुसार मानव शरीर के समस्त अंगों का सीधा और सरल संबंध हाथों और पैरों से माना जाता है। एक्यूप्रेशर विशेषज्ञों का कहना है कि केवल हाथ और पैरों के विशिष्टï हिस्सों को दबाने से ही संपूर्ण शरीर की बीमारियों और तकलीफों को ठीक किया जा सकता है। इस नई थेरेपी की फील्ड में प्रतियोगिता भी बहुत कम है इसलिए आप बिना किसी खास जद्दोजहद के इस क्षेत्र में कॅरियर तलाश सकते हैं। यह कोर्स आप ग्रेजुएशन के उपरांत कर सकते हैं। यह कोर्स सुजोक एसोसिएशन ऑफ इंडिया, सी-27, पंचशील एंक्लेव, नियर चिराग, दिल्ली से किया जा सकता है।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika August 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Pratiyogita Nirdeshika July 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान