मैं उर्दू भाषा में उज्ज्वल कॅरियर बनाना चाहता हूँ। कृपया मार्गदर्शन दें ?

मदरसों में उर्दू भाषा की पढ़ाई के बाद अथवा 10+2 स्तर तक एक विषय के रूप में उर्दू का अध्ययन करने के उपरांत उर्दू भाषा में स्नातक, स्नातकोत्तर तथा पीएचडी की जा सकती है। सरकारी और गैरसरकारी दोनों क्षेत्रों में उर्दू का ज्ञान रखने वालों के लिए रोजगार की पर्याप्त संभावनाएँ हैं। अनुवादक, उद्घोषक, रचनाकार, गजलकार, नाटककार, टेलीविजन, आकाशवाणी व दूरदर्शन आदि क्षेत्रों में उर्दू जानने वालों को विशेष प्राथमिकता दी जाती है। उर्दू के जानकारों को समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में बतौर संपादक, उपसंपादक व संवाददाता आदि पदों पर रखा जाता है। प्रकाशन विभाग के अलावा जनसंपर्क विभाग, न्यायालय, खुफिया विभाग तथा शिक्षा विभाग में भी नौकरी के उजले अवसर उपलब्ध हैं। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल, लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनाऊ, जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय, दिल्ली, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, इलाहाबाद आदि में उर्दू भाषा में उच्च अध्ययन की सुविधा उपलब्ध है।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika September 2026
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान