मैं अंतरिक्ष विज्ञानी के रूप में अपना कॅरियर बनाना चाहता हूँ । कृपया मुझे मार्गदर्शन प्रदान करें ?

अंतरिक्ष से संबंधित विषयों को समझने के लिए स्नातक स्तर पर गणित और भौतिकी में मजबूत आधार अनिवार्य समझा जाता है। अत: आप पहले स्नातक स्तर पर इन विषयों पर पकड़ मजबूत करें । डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय, औरंगाबाद, शिवाजी विश्वविद्यालय, कोल्हापुर, लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ और चेन्नई विश्वविद्यालय में बी.एससी. स्तर पर भी एस्ट्रोनॉमी व एस्ट्रोफिजिक्स जैसे विषय पढ़ाए जाते हैं। इस क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएँ हैं। इस हेतु आप टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च, नेशनल सेंटर फॉर रेडियो एस्ट्रोफिजिक्स, पुणे तथा फिजिकल रिसर्च लेबोरेट्री, अहमदाबाद से भी संपर्क कर सकते हैं।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika September 2026
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान