मैंने बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण की है । मैं गीत-संगीत के क्षेत्र में कॅरियर बनाना चाहती हूँ । कृपया जानकारी प्रदान करें ।

गीत-संगीत की दुनिया में बहुत ही उज्ज्वल संभावनाएँ हैं। परंपरागत संगीत में तो हमेशा ही लोगों की गहरी रुचि रही है, लेकिन ऑडियो-वीडियो संगीत की नवीन परंपरा ने इसे नया रूप दिया है। संगीत में भविष्य बनाने के लिए सीखने की लगन, अच्छी आवाज, निरंतर अभ्यास तथा दृढ़ संकल्प होना चाहिए। वर्तमान समय में कई विश्वविद्यालयों में संगीत की विधिवत शिक्षा दी जाती है। विभिन्न विश्वविद्यालयों में संगीत में बीए तथा बीए ऑनर्स डिग्री की शुरूआत हुई है। यह पाठ्यक्रम तीन वर्ष में किया जा सकता है। 12वीं के उपरांत इन विश्वविद्यालयों से संगीत में डिग्री प्राप्त की जा सकती है। संगीत का कोर्स कराने वाले प्रमुख विश्वविद्यालय इस प्रकार हैं- विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल । रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर ।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika September 2026
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान