मेरा मेडिकल में चयन नहीं हो सका है। डाइटीशियन के रूप में करियर बनाना कैसा रहेगा ? इसमें प्रवेश के लिए जानकारी प्रदान करें। 

करियर के लिहाज से डाइटीशियन का क्षेत्र बेहद उम्मीदों भरा है। पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए यह आवश्यक है कि आप बारहवीं के बाद बीएससी (होम साइंस) स्नातक डिग्री पाठ्यक्रम पूरा करें। इसके बाद एक-वर्षीय न्यूट्रिशन एंड डाइटीटिक्स कोर्स आपको डाइटीशियन के रूप में प्रोफेशनल के तौर पर स्थापित करेगा। इस क्षेत्र में बेहतर करने के लिए आप में फूड कैलोरी मैनेजमेंट की अपटूडेट जानकारी और एक बेहतर कम्युनिकेशन स्किल होनी चाहिए। इससे आप मरीज की वास्तविक आवश्यकता को समझते हुए उसे एक सहज और आसान समाधान दे और समझा सकेंगे। डिप्लोमा कोर्स पूरा करने के बाद आप स्टार होटल्स, विभिन्न अस्पतालों, नर्सिंग होम्स, जिम, शिक्षण संस्थानों और क्लबों में नौकरी के लिए आवेदन कर सकती हैं।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika August 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Pratiyogita Nirdeshika July 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान